विज्ञापन
प्रथम चरण में 91 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान – कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
17वीं लोकसभा के लिए जनप्रतिनिधियों को निर्वाचित करने के उद्देश्य से आम चुनाव – 2019 के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार (11 अप्रैल, 2019) को होगा। 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रथम चरण के तहत चुनाव होने जा रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां नीचे दी गई हैं –
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
- मतदाताओं में स्ट्रेट द्वीप समूह की 41 ग्रेट निकोबारी जनजातियां, हट बे स्थित 65 ओन्गे जनजातियां और कैम्पबेल बे की लगभग 100 शॉम्पेन जनजातियां शामिल हैं।
|
 |
अरुणाचल प्रदेश |
- मतदाताओं की सबसे कम संख्या वाले मतदान केंद्र : 45-ह्युलियांग (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के तहत मलोगम गांव में मलोगम अस्थायी संरचना: 1 – केवल एक महिला मतदाता है।
- मतदान केंद्र संख्या 18 : 3-मुक्तो (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लुगुथांग सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है, जो लगभग 13,583 फुट की ऊंचाई पर अवस्थित है।
- राज्य में विशेषकर महिला मतदाताओं के लिए 11 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
|
 |
मिजोरम |
- त्रिपुरा में शिविरों में रह रहे ब्रू शरणार्थियों के लिए, मिज़ोरम – त्रिपुरा सीमा पर अवस्थित कान्हुमुन में 15 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
- मिजोरम में 100% मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) हैं, जो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में इसकी एक अनूठी विशेषता को दर्शाता है।
|
 |
सिक्किम |
- सिक्किम में सबसे ऊंचा मतदान केंद्र भारत-चीन सीमा के करीब –घाटी में गन्नथांग 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। 21-गन्नथांग माचोंग विधानसभा क्षेत्र के 180 पंजीकृत मतदाता 11 अप्रैल को मतदान करेंगे।.
- 39 समस्त-महिला मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है जिनका संचालन केवल महिला मतदान दलों और पुलिस बलों द्वारा किया जा रहा है।
|
 |
मेघालय |
- मेघालय में 52% महिला मतदाता हैं, जबकि 32.34 प्रतिशत मतदाता 20-29 साल के हैं।
- पहली बार, ब्रेल वोटर आईडी कार्ड-ईपीआईसी का मेघालय में उपयोग किया जाएगा। दृष्टिबाधित मतदाताओं के उपयोग के लिए ब्रेल ईपीआईसी जारी किया गया है।
|
 |
बिहार |
- तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र : बिहार दिल्ली के बाद देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां राज्य में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है।
- स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आम चुनाव के पहले चरण में 350 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था।
|
 |
उत्तर प्रदेश |
- राज्य में पिछले आम चुनाव – 2014 से लेकर अब तक मतदाताओं की कुल संख्या 3.96 प्रतिशत (55,06,336) बढ़ गई है।
- इनमें से 16,75,567 मतदाता 18-19 साल के हैं।
|
 |
विज्ञापन