दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 27 सालों बाद भाजपा की वापसी हो गई है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटें हासिल कर, झंडा गाड़ दिया है। वहीं आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी लगातार तीन बार सरकार बनाने के बाद अपने चौथे चुनाव में बुरी तरह से हार कर सत्ता बाहर हो गई है। वर्ष 2013 में 28, 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी इस बार महज 22 सीटों पर ही सिमट गई है।
Watch Video-
दिल्ली में किस तरह से भाजपा की सुनामी चली है,इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती और दुर्गेश पाठक सहित आप के सभी दिग्गज चुनाव हार गए हैं। बड़ी मुश्किल से सिर्फ आतिशी ही चुनाव जीत पाईं हैं।
अरविंद केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने विधानसभा का चुनाव हरा दिया है। अब नई दिल्ली की वीवीआईपी विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा विधायक होंगें। हालांकि चुनाव हारने के बावजूद अरविंद केजरीवाल को हरवाने में सबसे बड़ी भूमिका कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने निभाई है।
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 30 हजार 88 वोट हासिल कर अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों से हरा दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 4568 वोट मिले हैं। यह आंकड़ा साफ बता रहा है कि अगर संदीप दीक्षित 4568 वोट नहीं ले जाते तो आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 4089 वोट से विधायकी का चुनाव हारते नहीं। इस सीट पर केजरीवाल को 25 हजार 999 वोट ही मिल पाए।
यह कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को हराने में बड़ी भूमिका निभाकर संदीप दीक्षित ने अपनी माताजी स्वर्गीय शीला दीक्षित के अपमान का बदला केजरीवाल से ले लिया है। दरअसल, 2013 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर केजरीवाल ने उन्हें भ्रष्टाचार का बड़ा प्रतीक बना दिया था। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित को हराकर ही अरविंद केजरीवाल पहले नई दिल्ली से विधायक चुने गए थे और बाद में कांग्रेस के 8 विधायकों के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन इस बार संदीप दीक्षित ने उन्हें हराने में बड़ी भूमिका निभा कर अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक नेतृत्व पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।
वोट शेयर की बात करें तो, भाजपा सीटों के साथ ही वोट शेयर के मामले में भी नंबर वन पार्टी बन गई है। दिल्ली की जनता ने 45.56 प्रतिशत मतों के साथ भाजपा को 48 सीटें दी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी 43.57 प्रतिशत मत हासिल होने के बावजूद सिर्फ 22 सीटों पर ही जीत हासिल हो पाई है। आप को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेस का मत प्रतिशत इस बार थोड़ा बढ़कर 6.34 प्रतिशत तक तो पहुंच गया लेकिन उसे एक भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल नहीं हो पाई।
Delhi Election Result-congress candidate Sandeep Dixit got Arvind Kejriwal defeated
BJP has returned to power in Delhi assembly elections after 27 years. BJP has hoisted its flag by winning more than two-thirds of the seats in the 70-member Delhi assembly. At the same time, the Aam Aadmi Party, which emerged from the movement, has lost badly in its fourth election after forming the government three times in a row and has been thrown out of power. The Aam Aadmi Party, which formed the government in Delhi with 28 seats in 2013, 67 in 2015 and 62 seats in 2020, has been reduced to just 22 seats this time.
You can guess how the BJP tsunami has swept Delhi from the fact that all the big leaders of AAP, including AAP chief Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Saurabh Bhardwaj, Satyendra Jain, Somnath Bharti and Durgesh Pathak, have lost the elections. Only Atishi has managed to win the election with great difficulty.
Arvind Kejriwal has been defeated by BJP candidate Pravesh Verma in the assembly elections. Now Pravesh Verma will be the MLA from the VVIP assembly seat of New Delhi. However, despite losing the election, Congress candidate Sandeep Dixit has played the biggest role in defeating Arvind Kejriwal.
Pravesh Verma, who contested the election on BJP ticket, has defeated Arvind Kejriwal by 4089 votes by securing 30 thousand 88 votes on New Delhi assembly seat. Congress candidate Sandeep Dixit has got 4568 votes on New Delhi assembly seat. This figure clearly shows that if Sandeep Dixit had not taken 4568 votes, then AAP supremo Arvind Kejriwal would not have lost the assembly election by 4089 votes. Kejriwal could get only 25 thousand 999 votes on this seat.
It is being said that by playing a big role in defeating Arvind Kejriwal, Sandeep Dixit has taken revenge from Kejriwal for the insult of his mother late Sheila Dixit. In fact, in the 2013 assembly elections, Kejriwal had made the then Chief Minister Sheila Dixit a big symbol of corruption by running a big campaign against her. In the 2013 assembly elections, Arvind Kejriwal was first elected as MLA from New Delhi by defeating Sheila Dikshit and later became the Chief Minister with the support of 8 Congress MLAs. But this time Sandeep Dikshit has played a big role in defeating him and has put a question mark on Arvind Kejriwal’s political leadership.
Talking about vote share, BJP has become the number one party in terms of vote share as well as seats. The people of Delhi have given 48 seats to BJP with 45.56 percent votes. On the other hand, Aam Aadmi Party has been able to win only 22 seats despite getting 43.57 percent votes. The vote percentage of Congress, which played an important role in defeating AAP, increased slightly to 6.34 percent this time but it could not win even a single assembly seat.