जनादेश स्वीकार बोले जेपी नड्डा- हार की समीक्षा करने का मनोज तिवारी ने दिया बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हुए भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। भाजपा ने दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए दिल्ली विधानसभा में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का वायदा किया है।

दिल्ली का चुनावी परिदृश्य साफ होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर जीत के लिए अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। नड्डा ने ट्वीट किया कि भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है।उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मेहनत करने के लिए धन्यवाद करते हुए आने वाले समय में दिल्ली में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का वायदा किया।

हार की समीक्षा करेंगे – मनोज तिवारी

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी दिल्ली के जनादेश का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने कुछ सोच कर ही जनादेश दिया होगा इसलिए हम इसको स्वीकार करते हैं। पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी।

इसे भी पढ़ें :  Good Governance Index में तमिलनाडु , हिमाचल और पुडुचेरी ने किया टॉप